वृन्दावन नगर को विकासशील बनाने के लिए कृत संकल्पित- मुकेश गौतम

वृन्दावन। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम वार्ड नं0 15 में इंटरलाॅकिंग सड़क एवं सीवर लाइन का शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य नारियल फोडकर किया। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम द्वारा नगर पालिका परिषद वृन्दावन के राज्य वित्त आयोग की धन राशि से वार्ड नं0 15 में अखण्ड लक्ष्यधाम के बराबर वाली गली में जगदम्बा भवन से परिक्रमा मार्ग मैन रोड तक एवं राधारानी अन्नक्षेत्र से साध्वी दिव्य चेतना तक सीवर लाइन एवं इंटरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। इससे पूर्व क्षेत्र के लोगों ने माल्यार्पण कर पालिकाध्यक्ष एवं सभासदों का भव्य स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि वृन्दावन एक धार्मिक नगरी हैं, यहां देश विदेश लाखों श्रद्वालु दर्शनार्थ हेतु यहां पधारते हैं, उनके विश्वास को कायम रखना ही हमारा कर्तव्य है, वृन्दावन नगर का चहुंमुखी विकास कराया जाना ही हमारी प्रथम प्राथमिकता है सडक जैसी समस्याओं का पूरे क्षेत्र में पूरी तरह से समाधान कराये जाने का पूर्णतः प्रयास किया जाएगा। विकास कार्यों में किसी भी क्षेत्र के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि वृन्दावन नगर को विकासशील बनाने के लिए वह स्वयं कृत संकल्पित हैं। नगर की जनता द्वारा उन्हें जो भी दायित्व सौंपे गए हैं, वह उनका निष्पक्षता एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आगामी समय में वृन्दावन नगर में बहुत सी सड़कों का शिलान्यास किया जायेगा जिससे कि स्थानीय नागरिक एवं बाहर से आने वाले श्रद्वालु को कोई भी परेशानी नहीं होगी। इस अवसर पर सभासद श्रीमती राधादेवी, विष्णु प्रसाद शर्मा, रविन्द्र यादव, पं0 बिहारी लाल वशिष्ठ, पं0 छैल विहारी शर्मा, प्रदीप गोस्वामी, रमेशचन्द्र विधि शास्त्री, बालकिशन शर्मा, रमेशचन्द्र शर्मा, स्वामी गयानन्द, हरियानन्द, राजेश रावत, मोहन श्याम, धनीराम गौतम, रमेश चन्द्र सैगल, मौहित पटेल आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti