वृन्दावन प्रकाश महोस्तव में झलकी अद्भुद छठा

कुसुम सरोवर पर आयोजित 

मथुरा। गोवर्धन के कुसुम सरोवर पर आयोजित वृंदाव प्रकाश महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य जोरदार आयोजन किया गया। राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग स्थित कुसुम सरोवर पर कल रात्रि वृन्दावन प्रकाश महोत्सव के दौरान अदभुत छटा झलकी। कुसुम सरोवर पर आयोजित काकार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद हेमा मालिनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में छह प्रदेशों के कलाकार आयें जिनमें उप्र, राजस्थान, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने भाग लिया। इस दौरान सबसे पहले प्रमुख अग्नि नृत्य चरकुला की प्रस्तुति दी गयी। इस दौरान घाटों पर मंजीरों और मृदंगों के साथ नृत्य गायन किया गया। कोलकाता के हरे कृष्ण हलधर के सानिध्य में 108 मृदंग व मंजीरों से जुगलबंदी की गयी। इसके बाद केरल की बी सुचित्रा ने अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। हैदराबाद के वारसी ब्रदर्स ने सूफी गायकी में महामंत्र को गाया। राजस्थान के अनवर खान मंगनिया ने राजस्थानी सूफी गायकी प्रस्तुत की। पार्वती वाउल ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान कुसुम सरोवर दीपों से जगमगा रहा था। कुसुम सरोवर पर आकर्षक रोशनी के चलते अदभुत छटा बिखर रही थी।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti