मथुरा। वृन्दावन की चैकी मथुरा गेट और कोतवाली मथुरा की चैकी कृष्णानगर पुलिस ने चुनावों में तस्करी को ले जायी जा रही हरियाणा की देशी शराब पकड़ है।
मिली जानकारी के अनुसार टाटा मैकस संख्या एचआर 38 यू 4976 में हरिणा की शराब तस्करी के लिये ले जायी जा रही थी। चैकी मथुरा गेट प्रभारी सुधीर कुमार की सूचना पर वृन्दावन से आती शराब को पकड़ने की कोशिश की तो चालक ने भागने की कोशिश की। इसकी सूचना कृष्णा नगर चैकी प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी को दी गयी । पुलिस टीमों ने मैकस का पीछा करते हुये उसे पकड़ लिया। गाड़ी से लगभग 55 पेटी हरियाणा की शराब बरामद हुयी है। बताते हैं कि शराब चुनावों के मदेजनजर तस्करी हेतु ले जाय जा रही थी। बताते हैं कि पुलिस ने शराब की तस्रकी करने के आरोप में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने शराब तस्करी में संलिप्तता पाये जाने पर दो सिपाहियों के खिलाफ भी दण्डात्मक कार्यवाही की है। बताते हैं कि आरोपी दोनों कांस्टेबिल चैकी कृष्णानगर पर तैनात थे। इस मामले में पूछे जाने पर सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि भूमिका संदिग्ध होने के कारण ऐसा किया गया है।





