वृन्दावन में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या

मथुरा। कल रात्रि पैसे के लेनदेन को लेकर दो लोगों के बीच झगड़ा हो गया जिसमें तीन-चार लोगों ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिये आगरा ले जाया गया जहां आज बृहस्पतिवार उसकी मौत हो गयी। बताया गया कि कोतवाली पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने आया था लेकिन कोतवाली में तैनात अधिकारियों ने उसकी एक नहीं सुनी। इसके उपरांत दो घंटे बाद ही पीड़ित की मौत हो गयी। पुलिस के रवैये से पीड़ित परिवार में भारी आक्रोश है। 

मिली जानकारी के अनुसार कल्लू निवासी काशीराम नगर बीतीरात करीब साढे आठ बजे अपने घर से आ रहा था तभी ऋषभ पुत्र इबरा निवासी सीएफसी तथा उसके तीन अन्य साथियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिये आगरा ले जाया गया लेकिन आज उसकी मौत हो गयी। इस संबंध में कल्लू के पुत्र अंसार ने कोतवाली में ऋषभ पुत्र इबरा व तीन अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताते हैं कि मामला जुए के पैसे के लेनदेन का बताया जाता है जिसको लेकर नामजद लोगों ने उसके साथ मारपीट की। बताते हैं कि वृन्दावन की काशीराम आवासीय काॅलोनी की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले आरोपियों ने गोविन्द टीला पर अंसार के साथ की मारपीट थी। उसके बाद काशीराम काॅलोनी में उसके पिता कल्लू पर जान लेवा हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और आगरा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस संबंध में पुलिस ने एक चैपहिया वाहन संख्या यूपी 85 एई 9134 को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि आरोपी युवक रेशव अभी तक पुलिस की पहुँच से दूर है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti