वृन्दावन में यमुना अभियान की बैठक में शामिल सन्त महन्त

 

गाँव गाँव में पदयात्रा को हो रहा जन सम्पर्क 

वृन्दावन छटीकरा रोड स्थित जटावाली माई आश्रम में हुआ विशाल संत सम्मेलन,

मथुरा। बल्लभगढ स्थित यमुना रक्षक दल के कार्यालय के शुभारम्भ पर दल के अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के सानिध्य में यमुना मुक्तिकरण हेतु एक महायज्ञ आयोजित हुआ। इसमें सैकड़ों भक्तों ने आहुती डाली। इस मौके पर जयकृष्ण दास ने सभी को शपथ दिलाई कि यमुना शुद्धिकरण के लिये हम 12 मार्च को दिल्ली संसद तक चलेंगे और तब तक आन्दोलनरत रहेंगे जब तक सरकार द्वारा यमुना के लिये कोई सकारात्मक निर्णय नहीं आ जाता। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चैहान ने कहा कि यमुना के दूषित जल खेती और जीवन को खत्म कर रहा है। सलाहकार सोहनलाल आचार्य ने कहा कि अबकी बार आर पार की लड़ाई होगी। इस दौरान आरपी सिंह, डोरीलाल वर्मा, रविन्द्र फौजदार, गौरव शर्मा, नरेन्द्र चैधरी, जयपाल शास्त्री, गौरक्षा दल के पुष्पेन्द्र त्यागी, बजरंग दल संयोजक व नमो सेना सचिव दुर्गेश शर्मा, युवा समाज संस्था अजय डागर, जसवंत सैनी, हरिओम व महिला मोर्चा से कविता शर्मा, सुमलेम मलिक, ऋतु राघव व राजवाला आदि उपस्थित थे। यमुना रक्षक दल को संतो एवं विद्वानों द्वारा भी लगातार समर्थन मिल रहा है। आज मंदिर के 11वें पाटोत्सव पर पर ब्रज के विशिष्ट महामण्डलेश्वर एवं संत महंतों का विशाल सम्मलेन हुआ। जिसमें आध्यात्मिक चर्चा के साथ साथ यमुना जी की वर्तमान स्थिति मर विशेष प्रकाश डाला गया। दल के मीडिया प्रभारी डाॅ0 रामदत्त मिश्र ने तपस्वनी राधिका साधिका जटावाली माई से चर्चा की जटावाली माई ने यमुना आन्दोलन को हर सम्भव मदद व पूर्ण समर्थन दिया। हनुमत् अराधना मण्डल के अध्यक्ष राम कथा वाचक अशोक जी एवं विपिन बापू जी ने सदस्यों सहित आन्दोलन को समर्थन दिया। स्वामी जगदानन्द जी, परमात्मा नन्द जी, वरिष्ठ पत्रकार डाॅ0 गोपाल चतुर्वेदी, रमेश शास्त्री, विहारी लाल आदि संत एवं महन्त उपस्थित थे। यमुना मुक्तिकरण अभियान हेतु यमुना रक्षक दल की टीम गाँव गाँव में जाकर लोगों से मिलकर यमुना की वाहन यात्रा में सम्मिलित होने की अपील कर रहे है। आज जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह, राधाबल्लभ शर्मा, डाॅॅ0 राजवीर सिंह, अजयपाल ठाकुर के नेतृत्व में ब्लाॅक फरह के सायपुर, गड़ाया, जोहरी, बेरी, गरारी, फरह, समसाबाद, गोवर्धन, नरी, अकबरपुर, रनवारी, सनवारी, सहित अनेको गाँवों में यमुना प्रचार रथ एवं गाँवों में पदयात्रा करते हुये यमुना लाओ जीवन बचाओ का जनजागरण किया गया। इस मौके पर सियाराम यादव, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार, भगत सिंह निषाद, पप्पू निषाद, गोवन्द निषाद, सुदामा, वीरेन्द्र सिंह, उपेन्द्र यादव, सोनू ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS

  1. Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted




Mediabharti