वृषभान गोप के घर प्रगटीं राधा प्यारी

 बरसाना स्थित लाडली मंदिर में भक्तों का सैलाब 

मथुरा। प्रगट भई बृषभानु गोप के श्रीराधा अवतार, गृह-गृह तैं सब चलीं बेग दै गावत मंगलचार। प्रगट भई त्रिभुवनकी सोभा रुप रासि सुखसार, निरतत, गावत, करत बधाई, भीर भई अति द्वार आदि के पदो से बृषभान भवन लाडली के जन्मोत्सव पर गूंज उठा। भाद्रसुदी की अष्टमी को विश्व विख्यात लाडली जी मन्दिर में प्रातःपांच बजे संसार की काल्याणकारी शक्ति स्वरूपा तथा भगवान श्रीकृष्ण की आल्ह्ादिनी शक्ति राधा रानी का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। बृषभान नंदनी के जन्मोत्सव व प्राकट्ोत्सव के दर्शनों को भारी तदाद में श्रद्धालुओं का जनसैलाब लाडली के निज महल मंे उमड़ पड़ा। रात्रिभर लाडली जी मन्दिर परिसर में राधारानी के जन्म की बधाई गायी गई। मन्दिर सेवायतों द्वारा प्रातःकाल में लाडली जी के दिव्य विग्रह का पंचामृत के साथ महाअभिषेक कराया गया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti