वेद मंदिर का वार्षिकोत्सव 18 व 19 को

गुरू विरजानंद जयंती के रूप में मनायी जाती है गुरूपूर्णिमा

मथुरा। शहर के मसानी स्थित श्री गुरू विरजानंद आर्ष गुरूकुल वेदमंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष गुरू पूर्णिमा महोत्सव 18 व 19 जुलाई को गुरूकुल के अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश जी महाराज के सानिध्य में मनाया जायेगा। कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए मंदिर के मीडिया प्रभारी विवेक प्रिय आर्य ने बताया कि वेद मंदिर में गुरू पूर्णिमा का पर्व आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के गुरूवर श्री विरजानंदजी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में नवीन ब्रम्हचारियों की प्रवेश दीक्षा के साथ विद्वानों, उपदेशकों और सन्यासियों के प्रवचन का उत्तम सुयोग रहेगा तथा वेद मंदिर प्रमुख आचार्य स्व देश जी महाराज द्वारा आये श्रद्धालुओं को आशीर्वाद रूपी संत्सगज्ञान से मार्गदर्शन किया जायेगा। श्री आर्य ने सभी आर्य बंधुओं तथा धर्मप्रेमीयों से कार्यक्रम मंे भाग लेने की अपील की है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti