हवन-यज्ञ के साथ तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ
मेले में दिन महकी ज्ञान और संस्कृति की खुशबू
दीनदयाल धामः अंत्योदय के उपासक और विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय का धाम शनिवार सुबह वेद रिचाओं से गूंजा तो हवन-यज्ञ की खुशबू से यहां का हर घर-आगंन महक उठा। मेला जन्मोत्सव के पहले दिन यहां आयोजित कार्यक्रमों से ज्ञान और संस्ृकति की महक फिजा में तैरती रही।
हवन-यज्ञ से सुगंधित हुआ वातावरण
मेला जन्मोत्सव की शुरुआत वेद रिचाओं से निकले मंत्रों की गूंज से हुई। सुबह के शांत वातावरण में वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ हुए हवन-यज्ञ में यजमान बने मेला समिति के महामंत्री अशोक कुमार टैंटीवाल ने सपत्नीक आहुंतियां डाली। आचार्य पं. विपिन बिहारी आर्य के सानिध्य में स्मारक समिति के मंत्री डाॅ. रोशनलाल, सालिगराम वटिया, नरेन्द्र सिंघल, सुनील मित्तल, मनीष गुप्ता, कृष्णकांत पचैरी, श्रवण कुमार, राजदर्शन पचैरी, ब्रजमोहन गौड़, डाॅ.कमल कौशिक, सोनपाल, जवर सिंह आर्य, रमाशंकर पचैरी, डाॅ. भारती पांडेय, हरीशंकर पाठक आदि ने आहुतियां डाली। सहयोग गणेश आर्य, किशन सिंह आर्य, भुवनेश आर्य और लक्ष्मन आर्य ने किया।





