मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के श्याम सुन्दर कालौनी जमुनावाग रोड पर अज्ञात चोरों ने घर के वाहर खड़ी वैगन आर कार को चोरी कर ले गये। घटना की रिपोर्ट गाड़ी स्वामी बाबूलाल सैनी पुत्र गिर्राज प्रसाद सैनी निवासी श्याम सुन्दर कालौनी जमुना बाग रोड ने अज्ञात चोरों के विरूद्व चोरी की तहरीर क्षेत्रीय पुलिस को दी हैं। लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की हैं।





