परेड ग्राउण्ड में वैपनस हैन्डलिंग टेस्ट करते चैकी प्रभारी
चैराहों पर अकारण जाम पर नपेंगे पुलिसकर्मी
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह ने आज परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड मे आये जनपद के समस्त चैकी प्रभारियो का वैपनस हैन्डलिंग टेस्ट लिया गया। वैपनस हैन्डलिंग टेस्ट में कई चैकी प्रभारी खरे नही उतर सके जिन्हे पुनः आगामी परेड में पुनः आने के लिए आदेशित किया गया। भीड़ नियन्त्रण करने के लिए दंगा नियन्त्रण उपकरणांे सहित भीड़ नियन्त्रण का अभ्यास कराया गया।
इसके साथ-2 परेड में निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवानो को शहर में जनता के सुगम आवागमन हेतु ट्रैफिक संचालन सुचारू रूप से चलाने हेतु दिशा निर्देश दिये गये तथा शहर में किसी भी चैराहे पर टैªफिक पुलिस की ड्यूटी के दौरान जाम लगने पर जाम का उचित कारण न पाये जाने पर टैªफिक पुलिस के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेश दिये गये। इसके पश्चात पुलिस लाइन में स्थित अस्पताल का निरीक्षण किया गया जहाॅ अस्पताल मे लगे पुराने पंखो को बदलकर नये पंखे लगाने एवं पैन्ट कराने व परदे बदलने हेतु प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मथुरा को आदेशित किया गया। अस्पताल के निरीक्षण के उपरान्त पुलिस भोजनालय का निरीक्षण किया जहाॅ भोजन की अच्छी गुणवत्ता व साफ सफाई व पुलिस को बैठ कर भोजन करने के लिये नयी कुर्सी व मेज के लिए आदेशित किया गया।





