मथुरा । मथुरा छावनी स्थित स्ट्राईक वन वेल्फेयर काम्पलैक्स का आज मंगलवार को पूर्वान्ह जनरल आफिसर कमांडिग स्ट्राईक वन के लेप्टिनेंट जनरल शौकीन चैहान ने उद्घाटन किया। आपको बता दें कि यह वेल्फेयर काम्पलैक्स सैनिकों एवं उनके परिवारों की रोज मर्रा की आवश्यकतायें, कैन्टीन सुविधायें, रेल आरक्षण एवं बच्चों के क्रीड़ा स्थल की सुविधायें प्रदान करेगा। इस काम्पलैक्स के खुलने से सैनिकों एवं उनके परिवारों की रोजमर्रा की जरूरतें आसानी से पूरी की जा सकेगी। इस स्ट्राईक वन वेल्फेयर काम्पलैक्स में प्रदान की जाने वाली सुविधायों बहुत ही उच्च स्तर एवं गुणवत्ता की है। इस काम्पलैक्स को मथुरा छावनी के सैनिकों की आज की आवश्यकतायें एवं भविष्य में अपनी वाली जरूरतों को ध्यान में रखते हुअे मथुरा छावनी को समर्पित गया है।





