-मतदानकर्मी की हार्ट अटैक से मौत
मथुरा। प्ंाचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को नौहझील ब्लाक में एक
बूथ पर वोट डालने को लेकर वोटर व वोट एजेंट के बीच हुए झगड़े में कथित तौर
पर गोली चलने से डरे एक मतदानकर्मी को अटैक पड़ गया। मौके पर मौजूद स्टाफ
आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुॅचे जहां डाक्टरों ने उसे
मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय महेश चन्द पुत्र घनश्याम निवासी सदर बाजार
मथुरा राजकीय संग्रहालय में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था।
महेश की ड्यूटी मंगलवार को नौहझील ब्लाॅक के गांव रामनगला में लगी थी।
बताया गया है कि सुबह मतदान की शुरुआत शांतप्रिय तरीके से हुई। सब ठीकठाक
चल रहा था कि इसी दौरान एक विकलांग वोटर मतदान करने के लिए आया और उसका
वहां मौजूद एक एजेंट से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात बढ़ गई और झगड़ा
इतना बढ़ गया कि फायरिंग भी हो गई। खबर है कि गोली चलने की आवाज सुनकर डरे
मतदानकर्मी तृतीय महेश को हार्ट अटैक आ गया। महेश की तबियत खराब होते देख
वहां मौजूद लोग उसे उपचार के लिए आनन-फानन में नौहझील स्वास्थ्य केन्द्र
पर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस और
प्रशासन इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है।





