व्यापार मंडल भी पालिका के जजिया टैक्स विरोध में

मथुरा। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मथुरा ने बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर लगाए जाने वाले व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों के भंडारों पर नगर पालिका द्वारा 21 सौ रुपए का शुल्क लगाए जाने की निंदा करते हुए इसे वापस लेने की मांग पालिकाध्यक्षा से की है। 

व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, नगराध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी, महामंत्री सुनील अग्रवाल ने कहा कि शहर के व्यापारी अपने व्यापार की लाभहानि को नजरांदाज करते हुए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था करते हैं, इस निःशुल्क भोजन के भंडारे पर भी नगर पालिका द्वारा सफाई के नाम पर 2100 रुपए वसूलना निंदनीय है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि अपितु 2100 रुपए देने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, परंतु यह लोगों की धार्मिक भावनाओं पर चोट है, जो उन्हें आहत कर रही है। उन्होंने पालिकाध्यक्ष से इस आदेश को निरस्त कर संचालकों के रुपए तुरंत वापस करने की मांग की है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti