व्यापारियों ने जताया आक्रोश

तय शर्तो के अनुसार अतिक्रमण हटाए पालिका-प्रशासन 

मथुरा। प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा ढकेल, रिक्शे आदि चलाने वाले लोगों एवं फेरी वालों के लिए न तो खड़े रहने या व्यापार करने की जगह दी है और न ही वाहन पार्किंग की कोई व्यवस्था की है इससे शहर की प्रमुख सड़कों व बाजार में अतिक्रमण होता है और व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। जब तक इनकी व्यवस्था नहीं होती, यातायात व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है। यह बात नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मथुरा के नगर महामंत्री सुनील अग्रवाल ने कही। दो दिन से शहर में प्रशासन एवं नगरपालिका द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओं अभियान में पालिका द्वारा टीनशेड व दुकानों के फट्टे तुड़वाए जाने पर एतराज जताते हुए नगर अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी ने भी पालिका को अपने वायदे से मुखरने की बात कही। व्यापारी नेताओं ने पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता से उनके आवास पर की गई मुलाकात में बताया कि पूर्व में पालिका एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में व्यापारी नेताओं को दुकानों के सामने साढ़े तीन फुट टीन शेड अथवा बाॅक्स लगाने एवं नाली के ऊपर तीन इंच आगे तक पत्थर या अस्थायी पट्टा लगाने की परमीशन इस शर्त के साथ दी थी कि नाली सफाई में दिक्कत न आएं। लेकिन अब पालिकाकर्मियों ने जेसीबी की सहायता से ये पट्टे और टीन शेड तुड़वा दिए जो गलत हैं। 

पालिकाध्यक्षा ने व्यापारियों की बात जिला अधिकारी तक पहुंचाने एवं सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। व्यापारियों के शिष्ट मंडल में रामचन्द्र खत्री, दिनेश आनंद पापे, शशिभानु गर्ग, गोवर्धन दास अग्रवाल, जगदीश गुप्त, सुनील साहनी, गुरूमुख दास, राकेश अग्रवाल प्रेसवाले, विपिन गुप्ता, दिनेश खण्डेलवाल, आदि बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti