बिजलीकर्मियों को बंधक बनाए जाने के बाद एसडीओ व्यापारियों से वार्ता करते हुए।
अवैध वसूली से तंग आकर
मथुरा। आज गोवर्धन कस्बे में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब विद्युत विभाग के प्राईवेट ठेकेदार के कर्मचारियों को कस्बा के व्यापारियों ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए उनका घेराव व नारेबाजी की। व्यापारियों की उत्तेजना को देखते हुए एक प्राईवेट कर्मचारी को दुकान में घुसकर शरण लेनी पड़ी। इस सूचना पर विद्युत विभाग के एसडीओ गोवर्धन राजकुमार तथा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। एसडीओ ने पूछे जाने पर प्रेस को बताया कि प्राईवेट कर्मियों की कार्यवाही गलत है। बताया गया कि प्राईवेट कर्मचारियों को व्यापारियों ने बंधक बना लिया था। पुलिस और एसडीओ के आने के बाद उन्हें समझा बुझाकर छोड़ा गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष गोवर्धन का कहना था कि किसी को बंधक नहीं बनाया गया। व्यापारियों का प्राईवेट कर्मियों पर आक्रोश था जिस पर यह विवाद हुआ है। दूसरी ओर व्यापारी इस घटना को लेकर प्राईवेट कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को अड़े हुए थे।






Related Items
एक दिन में दो व्यापारियों से टटलूओं ने तमंचे के बल पर लूटा
राया में व्यापारियों ने भी किया चीनी के सामान का वहिष्कार
उत्पीड़न को लेकर व्यापारियों ने पांचों विधायकों को सौंपे ज्ञापन