राया पुलिस द्वारा व्यापारी से लूट एवं गोलीकांड करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस कस्टडी में
मथुरा। थाना राया क्षेत्र अंतर्गत पिछले माह एक व्यापारी से लूट कर गोली की घटना में आज पुलिस ने मुख्य आरोपी को मांट रोड से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गत 25 नवंबर को व्यापारी मोहन नारायण से अनुपम और उसके अन्य साथियों द्वारा व्यापारी को गोली मारकर उससे लूट की थी। इस घटना के मुख्य आरोपी अनुपम पुत्र अजयराम निवासी खरवा मांट को आज राया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने बताया कि इसके अन्य साथी चन्द्रवीर जो शिलाॅंग में बीएसएफ में नौकरी करता है, उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।





