
आदर्श कामिनी गल्र्स इंटर कालेज में सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
आदर्श कामिनी गल्र्स इंटर कालेज की हाईस्कूल मेें उत्तीर्ण छात्राएं क्रमशः आकांक्षा सोनी, तनु चैधरी, लेखनी अग्रवाल
गोवर्धन। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के शत प्रतिशत रिजेल्ट में छात्राओं ने नाम रोशन किया है। कस्बा के आदर्श कामिनी शिक्षा निकेतन गल्र्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या पूर्णिमा कौशिक ने बताया कि विद्यालय की सभी 73 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिसमें आक्षांका सोनी पुत्री चन्द्रशेखर वर्मा (91 प्रतिशत) अकों के साथ प्रथम स्थान, तनु चैधरी पुत्री मानपाल सिंह प्रधान (86.66 प्रतिशत) अंकों के साथ दूसरा स्थान व लेखनी अग्रवाल पुत्री राम सिंघल (86.616 प्रतिशत) के साथ तीसरा विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रबंधक दिलीप शर्मा, बालकिशन शास्त्री, नूतन शर्मा, योगेश शुक्ला, गौरव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
वहीं दूसरी ओर जतीपुरा के श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कालेज में हाईस्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य रघुनंदन सिंह ने बताया कि कालेज में 55 छात्र प्रथम श्रेणी में एवं 5 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। जिसमें विज्ञान वर्ग में अतुल सेन (87.83) प्रतिशत, भारत (86.66) प्रतिशत, अंकित कौशिक (86) प्रतिशत, ज्योति शर्मा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इस मौके पर प्रबंधक समिति देवरतन शर्मा, श्रीनाथ कौशिक, राम नाथ शर्मा, भगवान दास पुरोहित आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS