शतरंज में जीएलए के छात्र बने चैंपियन

शतरंज में अब्बल हुए जीएलए के छात्र-छात्राएं 

मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय दो-दिवसीय यू-25 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 5 काॅलेजों के 80 बच्चों ने भाग लिया और जीएलए के छात्र अश्वनी कुमार ने 6.5 प्वाइंटर हासिल कर चैंपियन पद पर कब्जा जमा लिया। 

दो दिवसीय प्रतियोगिता में जीएलए के शुभम राज सिंह द्वितीय, प्रसाद इंस्टीट्यूट के शुभम शर्मा तृतीय व जीएलए के मुकुल भाटिया चतुर्थ पद पर आए। चारों खिलाड़ी स्टेट लेवल पर होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। निदेशक प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि यह खिलाड़ी भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने खिलाडि़यों को विश्वविद्यालय से हर संभव मदद दिलाने को भी कहा।

चैंपियन बने जीएलए के छात्र अश्वनी कुमार ने इसका श्रेय स्पोर्टस टीम को देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ इंटरनेशनल स्तर पर होने वाले खेलों को भी खिलाया जाता है तथा खेलों के ज्ञान के बारे में बताया जाता है।  खिलाडि़यों को निदेशक प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, डाॅ. डीके दास, प्रो. मनोज चैबे, सुरेश रायकवार व मथुरा चेस एसोसिएशन के सेक्रेटरी राहुल उपाध्याय ने पुरस्कार वितरण किया। 

प्रतियोगिता का संचालन जीएलए के चेस क्लब के काॅर्डिनेटर अरूण विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर अरूण, स्वपनिल, अभिषेक, अभिलाष, शुभम राज, कौस्तभ, अमोल, आनंद, अभिषेक यादव व श्रेया बंसल ने किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti