शनि जयंती पर आज सजेगा फूल बंगला

मथुरा। शनि जयंती के उपलक्ष में आज 28 मई को पुराने डाक खाने के सामने स्थापित शनिदेव के मंदिर पर भव्य फूल बंगला व भण्डारा होगा। रसिया दंगल का भी मुकाबला होगा। क्षेत्रीय दुकानदारों द्वारा शनि जयंती पर सांय भव्य फूल बंगला सजवाया जायेगा। सांय भण्डारा भी होगा। रात्रि में ओमवीर अखाडा अलीगढ़ व रामवीर अखाड़ा हाथरस के बीच रसिया दंगल का मुकाबला होगा। यह जानकारी देते हुये बनवारी यादव ने शनि भक्तों से सभी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है। इसके अलावा रंगेश्वर स्थित शनिदेव सहित अन्य शनिदेव मंदिरों में भी आकर्षक सजावट के बीच धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login