मथुरा। थाना व गांव सुरीर में दो दोस्त शराब पीकर आपस में भिड़ गए और एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनों ने आरोपी के खिलापफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरीर निवासी रामकिशन पुत्रा घनश्याम की पड़ौस के ही चरणसिंह से मित्राता थी दोनों ने आज दिन में शराब का सेवन किया और किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे बौखलाए चरण सिंह ने चाकू से रामकिशन पर हमला कर दिया। जिससे घायल हुए 40 वर्षीय रामकिशन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली सुरीर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी चरण सिंह के खिलापफ नामजद मुकद्मा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।





