शराब व गांजा समेत आधा दर्जन पकड़े

मथुरा। थाना कोसी पुलिस ने कारो में भरकर तस्करी के लिए ले जायी जा रही शराब व गांजा समेत आधा दर्जन लोगो को पकड़ा। उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह यादव ने कोटवन वैरियर पर कार संख्या एच0आर0 51 एफ 2300 में भरकर लायी जा रही शराब की 20 पेटी के साथ नवीन कौशिक पुत्र दलवीर निवासी माघ कोली थाना गडपुरी जनपद पलवल हरियाणा व एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा। आरोपी नवीन के कब्जे से पुलिस ने एक 315 वोर का तमंचा भी बरामद किया। आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कोटवन चैकी के सामने उप निरीक्षक यादव ने कार संख्या एच0आर0 29 क्यू 4088 में भरकर लायी जा रही अंग्रेजी शराब की 4 पेटी व 7 पेटी देशी शराब समेत पवन पुत्र अशोक निवासी सौतई थाना सदर, बल्लभगढ़ हरियाणा व दो अन्य लोगो को पकड़ा। इधर उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने टैम्पू स्टैण्ड से रामचन्द्र पुत्र कालेराम निवासी मौहल्ला तागंडा कस्बा कोसी को 2 किलो गांजे के साथ पकड़ा।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti