शराब सहित चार गिरफ्तार

मथुरा। कोसीकलां थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोटवन चैकी पर चैकिंग के दौरान हरियाणा से केंटर में तस्करी कर लायी जा रही अंगे्रजी शराब की 52 पेटी सहित 4 लोगो को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि उक्त शराब प्रधानी चुनावों के मददेनजर लायी जा रही थी और केन्टर में मार्वल भरा था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक केंटर में प्रधानी चुनावों में बांटने हेतु हरियाणा से तस्करी कर शराब लायी जा रही है। मुखबिर की सूचना पर भरोसा कर थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने हमराहों के साथ मिलकर कोटवन चैकी पर बैरियर लगाकर वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी। चैकिंग के दौरान उन्हें हरियाणा की ओर से एक केंटर आता दिखाई दिया। जिसे रोकने के पश्चात केंटर चालक ने उन्हें उसमें मार्बल का पत्थर होने का हवाला दिया और उसकी बिल्टी भी पुलिस को दिखाई। माल की बिल्टी देखने के बाद जब पुलिस द्वारा केंटर की तलाशी ली गयी तो उसमें भारी मात्रा में हरियाणा मार्का शराब की पेटियां भरी हुई थी। थाना पुलिस ने टेंकर को अपने कब्जे में ले लिया। जिसमें 52 पेटी अंग्रजी शराब की पेटियां बरामद हुई। पुलिस ने कैंटर  चालक सहित चार लोगो को गिरफ्तार कर लिया। पकडे गये लोगों ने पूछताछ में अपना औरैया निवासी नाम राकेश पुत्र कम्बोद, पालनपुर मध्यप्रदेश निवासी अमजद खां पुत्र सौरभ, ग्वालियर निवासी रवि पुत्र भगवान दास तथा दीपक तिवारी पुत्र हरिदास है। पुलिस ने पकडे“ गये सभी आरोपियों को सम्बन्धित धाराओें के तहत जेल भेज दिया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti