शराबी पति ने की पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर निर्मम हत्या

मथुरा। थाना छाता क्षेत्र के गाॅव अकबरपुर में एक शराबी पति ने नशे की हालत में पत्नी से मामूली बात पर झंगड़ा होंने पर कुल्हाडी से प्रहार कर दिया। जिससें पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। गंभीर हालत में उसें अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शराबी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।ं 

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव अकबरपुर निवासी शिशुपाल पुत्र देवी सिंह शराब पीनें की आदी है। इसी के चलते उसका अपनी पत्नी से आये दिन विवाद होता रहता था। इसी के चलते विगत रात्रि भी शिशुपाल अत्यधिक शराब का पीकर घर आया तथा पत्नी गुड्डी के साथ किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया इसी झगड़ें के चलते तेश में आकर शिशुपाल के सिर में कुल्हाड़ी दे मारी जिससें गुड्डी गंभीर रूप से घायल हारे गया। महिला की चीख पुकार के लोग घटना स्थल पर आये तब तक शिशुपाल मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने गुड्डी को गंभीर हालत में ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ थोड़ी देर बाद गड्डी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट गुड्डी के पिता पदम सिंह पुत्र लक्खी निवासी साहल नगर थाना खेरागड़ जनपद आगरा ने हत्यारोपी पति के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज करायी्र हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti