शस्त्र लाईसेंस बनवाने को लेकर डीएम से मिले सर्राफा कारोबारी

मथुरा। जनपद में आए दिन हो रही लूटपाट से चिंतिंत सर्राफा कारोबारी आज कलैक्टेªट पहुंचे, जहां उन्होंने डीएम से मुलाकात कर एक ज्ञापन उन्हें सौंपा। सर्राफा कारोबारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा की अगुवाई में जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ला से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को अवगत कराया कि जनपद भर में रोजाना सर्राफा कारोबारियों के साथ लूटपाट-छिनैती व चोरी आदि आपराधिक घटनाएं हो रही है, इन घटनाओं पर पुलिस द्वारा तवज्जो न दिए जाने से व्यवसायी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। बिगड़ी कानून व्यवस्था के चलते सर्राफा कारोबारियों का व्यवसाय करना मुश्किल हो गया है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि बदमाश कारोबारियों को लूटने के साथ उनकी हत्या भी कर चुके हैं। ऐसे परिवारों को प्रमुखता के आधार पर शस्त्र लाईसेंस प्रदान किए जाए। डीएम ने प्रतिनिधिमंडल को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनकी मांगों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने की बात कही है। इस दौरान वंशी गोयल, हेमेंद्र वर्मा ‘टुन्नू’,ध्पंकज स्वर्णकार, मनीष बंसल, भगवती प्रसाद वर्मा, मुकेश वर्मा मौजूद रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti