मथुरा। शहर के बारों में ही जब दूसरे प्रान्तों की शराव और वीयर ग्राहकों को परोसी जाय तो फिर भला पुलिस कहां तक आबकारी विभाग के लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों के कारण राज्य सरकार को हो रही राजस्व की क्षति पर अंकुश लगाने में सफल हो पाये।
सूत्रों की माने तो पुराने बस स्टैंड के समीप मॉडर्न बार में खुलेआम वीयर और शराब के नाम पर हरियाणा ब्राण्ड ग्राहकों को परोसी जा रही है सुबह सात बजे से खुलने वाले मोर्डन बार में आधी रात के वाद तक ग्राहकों की आवाजाही देखी जा सकती है। सूत्र बताते हैं कि बार का मुख्य हाल आबकारी नियमों के निर्धारित समय पर खुलता व बन्द होता है लेकिन इसके अलावा बार के कमरों से लेकर केबिन और छत तक ग्राहकों की टेबिल सजी नजर आती है। सबसे पुरानी शहर की बार होने का गोरव प्राप्त इस बार और रेस्टोरेन्ट के स्वामी की पकड़ सूवे की राजधानी लखनऊ तक है बर्तमान में इसके मुख्य मालिक लखनऊ में अपनी सुसुराल की बार चला रहे बताये जाते है। उनका बेटा राजा भईया तो राजा है ही उसी के निर्देशन में आवकारी विभाग को राजस्व का चूना लगना बताया जा रहा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि इस बार में ग्राहकों को शहर की अन्य बारों की तुलना में सस्ती वीयर और षराव उपलब्ध होती है इस पूरे खेल में आवकारी विभाग की मिली भगत होना बताया जा रहा है। बास्तविकता कहां तक और कितनी सच है इसकी जानकारी तो आबकारी विभाग के उच्चस्तरीय अधिकारी ही दे सकते हैं।
