
मथुरा। 66वें गणतंत्र दिवस के पर्व को लेकर शहर के विद्यालय केआर गल्र्स इंटर कालेज, अग्रसेन गल्र्स इंटर कालेज, जानकी बाई गल्र्स कालेज, प्रेमदेवी गल्र्स कालेज, आर्य समाज गल्र्स कालेज, चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज, सुभाष इंटर कालेज, जवाहर इंटर कालेज आदि में गणतंत्र पर्व को लेकर झंडा रोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए तथा बच्चों को पुरुस्कार वितरण के साथ मिष्ठान वितरण किया गया।
66वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में संस्कार भारती संस्था द्वारा गोविंद नगर एवं तिलक द्वार पर भारत माता पूजन का आयोजन किया गया। वहीं गणतंत्र दिवस के मौके पर कल चमेली देवी खंडेलवाल गल्र्स इंटर कालेज में ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच गणतंत्र पर्व मनाया गया। प्रधानाचार्य आराधना वर्मा ने आभार व्यक्त किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं नगर में प्रभातफेरी निकाली गई। इसके पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन ने ध्वजा रोहण किया वही शहर कांग्रेस कार्यालय पर शहर अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलिक अरोड़ा ने ध्वजारोहण किया। जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि हमारे देश के शहीदों ने हमे आजादी दिलाई 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू किया गया। उन्होंने कहा कि हमे आजादी के महत्व को समझना चाहिए। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मलिक अरोड़ा ने ध्वजारोहण कर उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए आजादी के महत्व और संविधान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सन् 1950 में आज ही के दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ। हमे आजादी के महत्व को जानना चाहिए। इस अवसर पर लियाकत कुरैशी, महेन्द्र गौतम, पूरन सिंह, विनोद शर्मा, दौलतराम गोला, बिहारीकांत तिवारी, जितेंद्र मणि, कीर्ति कौशिक, चै. मोहन सिंह, एमएम शर्मा, महेश पाठक, दिनेश पाठक, कमलेश चैधरी, नीलम कुलश्रेष्ठ, राजू फारूकी, जिलानी कादरी आदि थे।
एसबीआरपीएस पब्लिक स्कूल अजय नगर इंद्रपुरी कालोनी गोवर्धन रोड मथुरा पर 26 जनवरी के गौरवमयी पावन पर्व पर मुख्य अतिथि एड. समुन यादव प्रदेश महासचिव समाजवादी पार्टी विधिक प्रकोष्ठ द्वारा झंडा रोहण कर 66वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस पावन पर्व के अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। बच्चों को मिष्ठान वितरित कर गरीब बच्चों को स्वेटर व टोपा वितरित किये गये। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डा. आरके यादव, प्रधानाचार्य पुष्पा शर्मा, श्वेता, निधि आदि उपस्थित थे।
26 जनवरी के पावन पर्व पर कमला पब्लिक स्कूल गोपालनगर मथुरा के विद्यालय संस्थापक डा. राजकुमार यादव वरिष्ठ सपा नेता द्वारा 66वां गणतंत्र दिवस के गौरवमयी पावन पर्व पर विद्यालय में झंडारोहण कर गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये गये। सभी बच्चों एवं अभिभावक बंधुओं को मिष्ठान वितरित कराया गया।
बिरला मंदिर लक्ष्मीनगर स्थित चैधरी निर्मला सिंह बाल विद्यालय में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों के बीच अपनी प्रस्तुति दी। वहीं विद्यालय के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लाइंस क्लब रेशनल के प्रमुख विकास अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमे आज का दिन हमेशा याद रखना चाहिए। चाहे हम कितने भी व्यस्त रहे लेकिन अपने राष्ट्रीय पर्व पर उन तमाम लोगों की कुर्बानी जरूर याद रखनी चाहिए जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने आपको सर्वस्व बलिदान कर दिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक शिशुपाल चैधरी ने छात्र-छात्राओं को देश के उन अमर शहीदों की याद दिलाई जो हंसते-हंसते फांसी के फंदों पर झूल गये साथ ही उन्होंने कहा कि आज के समय में सभी मां बाप का कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाए व देश के विकास के साथ देशभक्तों की कहानियों से भी रुबरु कराते रहे जिससे बच्चों में देश प्रेस के साथ कुर्बानी का जज्बा कायम रह सके। इस बीच रंगा-रंग कार्यक्रमों के बीच छोटे-छोटे बच्चों ने भी देश पर कुर्बान शहीदों की वेश-भूषा इस्तेमाल कर कार्यक्रम में चार चांद लगाया। विद्यालय प्रधानाचार्य निर्मला सिंह ने लाइंस क्लब परिवार के साथ बच्चों को उपहार स्वरूप मिष्ठान वितरण के साथ पैन-पेन्सिल ठंड में उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ से कपिल चैधरी, प्रियंका चैधरी, अक्षय चैधरी, सीताराम चैधरी, गुडिया रानी, बबीता, दीपिका, डौली, प्रकोश, सोनी आदि उपस्थित रहे।
बीजेपी कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर झण्डारोहण किया गया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, मुकेश खण्डेलवाल, गोपेश्वर चतुर्वेदी, हरीओम शर्मा एडवोकेट आदि मौजूद थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS