शहर में लगे जाम ने लोगों को किया परेशान

मथुरा। शहर में जगह जगह लगे जाम ने तीर्थ यात्रियों के साथ ही टीका करने के लिये अपने भाईयों के घर आ रही बहिनों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस को जाम खुलवाने के लिये काफी पापड़ बेलने पड़े। यम द्वितीया के पर्व पर देश के सुदूर प्रांतों से हजारों श्रद्वालु विभिन्न माघ्यमों से यहां पहुंचे। तमाम लोग टूरिस्ट बसों के माघ्यम से यहां आये। यम फांस से मुक्ति की कामना को लेकर आये श्रद्वालुओं की बसों के आड़ा तिरछा खड़ा हो जाने के कारण शहर में कई जगह जाम के हालात नजर आये। शहर में नये बस स्टैंड, जन्मभूमि के अलावा केआर इंटर कालेज वाले मार्ग पर लगे जाम में फंसे लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। लोंगों द्वारा जल्दबाजी के चक्कर में आड़ा-तिरछा खड़े वाहनों के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी-लम्बी कतार लगना शुरू हो गया। जाम जब अपने शबाव पर पहुंचता पुलिस वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल जाते। वह आनन फानन में फिर जाम को खुलवाते। कुछ देर तक सही रहने के बाद फिर वही हालात नजर आते। जिसके कारण बार बार इन मार्गों पर जाम लग जाता। वाहनों की लम्बी कतार और आगे वाहनों के फंसे होने के कारण वाहनों में सवार लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। वह वाहन से उतरकर नीचे सड़क पर टहलने की भी स्थिति में नहीं थे। जाम के झाम में भाईयों को टीका करने को अपनी ससुराल से मायके जाने वाली बहिनों को भी खासी मुसीबत का सामना करना पड़ा। जाम के कारण वाहनों में फंसे लोगों का बुरा हाल नजर आया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti