शहाबुद्दीन की रिहाई के खिलाफ आज SC जाएंगे प्रशांत भूषण

शहाबुद्दीन की रिहाई के खिलाफ आज SC जाएंगे प्रशांत भूषणनई दिल्ली । बाहुबली आरजेडी नेता शहाबुद्दीन की जमानत रद्द करने की मांग करने वाली याचिका आज सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जाएगी। वकील प्रशांत भूषण आज सुप्रीम कोर्ट में सिवान के चंद्रकेश्वर प्रसाद उर्फ चंद्रा बाबू की तरफ से दाखिल करेंगे। शहाबुद्दीन पर चंद्रा बाबू के तीन बेटों की हत्या करवाने का आरोप है। वहीं, पटना उच्च न्यायालय से राजद नेता शहाबुद्दीन को जमानत मिलने के बाद बैकेफुट पर दिख रही नीतीश सरकार भी अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। कथित तौर पर सरकार ने इसके लिए नीतिगत फैसला ले लिया है। बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल जनता दल (युनाइटेड) के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को कहा कि बिहार की नीतीश सरकार अब मोहम्मद शहाबुद्दीन की जमानत पर पटना उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में अपील करेगी। उल्लेखनीय है कि बिहार में चर्चित तेजाब हत्याकांड में दो भाइयों की हत्या मामले के चश्मदीद गवाह राजीव रोशन की हत्या मामले में पटना उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन शनिवार को भागलपुर जेल से रिहा हुए। इसके बाद विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर आरोप लगा रहा है कि सरकार की सहूलियत से और पूरी योजना के बाद शहाबुद्दीन को जेल से बाहर निकाला गया। भाजपा शहाबुद्दीन पर अपराध नियंत्रण अधिनियम लगाने की भी मांग कर रही है।                        

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सुनें : राजनीतिक आंदोलन खड़ा करने में प्रशांत किशोर की मुश्किलें

  1. शहाबुद्दीन ने अब मधु कोडा से की नीतीश कुमार की तुलना

  1. केजरी बेईमान,मोदी से मिल सकते हैं : भूषण




Mediabharti