शातिर अपराधी गिरफ्तार

मथुरा। भरतपुर गेट चैकी इंचार्ज एमएस चाहर ने एक दर्जन मुकद्मों में वांछित चल रहे युवक को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार अक्षय उर्फ अकील पुत्र नबाव निवासी मटियागेट चोरी, लूट तथा वृंदावन में नकबजनी के आरोप में वांछित चल रहा था। आज भरतपुर गेट चैकी प्रभारी ने कल्लू मल्लू कारखाने के पास से अकील को 650 ग्राम नशीला पाउडर सहित गिरफ्तार किया है। 

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह ने बताया कि यह फरीदाबाद में रहता है और वहां इसका एक गैंग चल रहा है। वहीं से आकर यह घटनाओं को अंजाम देकर यहां से फरार हो जाता है। इस पर करीब एक दर्जन मुकद्में में वांछित चल रहा है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti