मथुरा। शहर कोतवाली में युवती ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार करने की रिपोर्ट नामजद युवक के विरूद्व पुलिस में दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार असरफ पुत्री समीर निवासी बद्रीनगर शहरी कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि औसाफ पुत्र असफाक निवासी वाग काजियान भूतेश्वर शहर कोतवाली ने अपने तीन अन्य साथियों के सहयोग से उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुराचार किया तथा जब उसने शादी का दवाव बनाया तो नामजद युवक ने अपने साथियों के सहयोग से उसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।





