मथुरा। विवाहिता की शादी के दस माह बाद ही दहेजलोभी ससुरालीजनों ने आज एक विवाहिता को जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
जानकारी के अनुसार चूरामल नगरी कोसी खुर्द की रहने वाली 20 वर्षीय प्रीति चैधरी पुत्र चन्दन सिंह की शादी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र विजेन्द्र निवासी मण्डपुरा थाना मगोर्रा के साथ दस माह पूर्व हुयी थी, तभी से ससुरालीजन एक मोटरसाईकिल और भैंस की मांग करते आ रहे थे। जब मृतका के पिता द्वारा उनकी मांग पूरी नहीं की तो ससुरालीजनों ने कल रात्रि प्रीति को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में परिवारीजनों ने पति धर्मेन्द्र, जेठ रवि, सास विमला देवी, और जेठानी सीमा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।





