बॉलीवुड के संगीतकार विशाल ददलानी महशूर गायक शान के साथ काम करने की इच्छा है। उनका कहना है कि वह भविष्य में शान के साथ काम करना चाहते है। विशाल का कहना है कि उनके पसंदीदा गायको में से एक है। शान ने ट्विटर पर 2008 में आई फिल्म दोस्ताना के गीत कुछ कम को साझा किया, जिसे गायक ने अपनी आवाज दी है। उन्होंने यह गीत विशाल-शेखर के लिए गाया था। दोस्ताना के निर्देशक तरुण मनुसुखानी के एक ट्वीट को साझा करते हुए शान ने लिखा, यह गीत विशाल-शेखर के लिए मेरा आखिरी गीत था, लेकिन हमारा यह दोस्ताना आज भी जारी है। तरुण शुक्रिया। इस ट्वीट की प्रतिक्रिया में विशाल ने लिखा, हम इस अंतर को जल्द ही पाटेंगे शान। मैंने यह हमेशा कहा है और मैं इसे मानता भी हूं। आप मेरे पसंदीदा गायकों में से एक हो। शान को आगामी टेलीविजन गायकी शो द वॉइस सीजन-2 में एक कोच के रूप में देखा जाएगा।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
...तो इसलिए गांगुली ने विराट को बताया पसंदीदा कप्तानों में से एक !
विशाल बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन 11 को
विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन लखनऊ में 13 मार्च को