शारापोवा को हटा सेरेना बनीं सबसे अमीर खिलाड़ी

शारापोवा को हटा सेरेना बनीं सबसे अमीर खिलाड़ीनई दिल्ली । दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सेरेना विलियम्स पिछले कई सालों से टेनिस जगत पर राज कर रही हैं। 34 वर्षीय सेरेना अब तक महिला एकल वर्ग में 21 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुकी हैं और पूर्व जर्मन खिलाड़ी स्टेफी ग्राफ के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। 

 

हालांकि वे इस साल दो बार यह मौका चूक गईं, जब उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन के फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ गया। इसके बावजूद सेरेना फोब्र्स मैगजीन की सबसे अमीर महिला खिलाडिय़ों में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। हाल ही फ्रेंच ओपन के फाइनल में स्पेन की गार्बाइन मुगुरुजा से हारने वाली सेरेना ने पिछले 12 महीने में 29.9 मिलियन डॉलर कमाए हैं। 

 

उन्होंने 11 साल से कमाई के मामले में नंबर एक पोजिशन पर चल रहीं रूस की ग्लेमर गर्ल मारिया शारापोवा को पछाड़ा है। सेरेना ने अपने टेनिस करिअर के दौरान अब तक 77.6 मिलियन डॉलर कमाए, जो किसी भी अन्य महिला टेनिस खिलाड़ी की तुलना में दोगुनी रकम है।शारापोवा की कमाई पिछले साल 21.9 मिलियन डॉलर रही। अमेरिकी मिक्सड मार्शल आर्ट स्टार रोंडा राउसी इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। सेरेना इससे पहले फोब्र्स की इस लिस्ट में वर्ष 2004 में टॉप पर रही थीं। उनसे पहले लगातार पांच सालों के लिए नंबर वन पर उनकी बहन वीनस विलियम्स और मार्टिना हिंगिस का कब्जा रहा था। 

 

शारापोवा ने 2004 का विंबलडन ग्रैंडस्लैम जीता और उसके बाद से वे लगातार शीर्ष पर बनी हुई थीं। इस साल शारापोवा ने मार्च में ड्रग टेस्ट में फेल होने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद लिए गए खून के नमूने में प्रतिबंधित मेलडोनियम की मात्रा पाई गई है।  

साभार-khaskhabar.com


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबसे बड़ा सवाल..., कौन कर रहा है आगरा का सत्यानाश…?

  1. आम बजट को सबसे आसान भाषा में यहां समझें...

  1. दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बना भारतीय मेट्रो नेटवर्क




Mediabharti