
दीपावली पीछे गोवर्धन पूजा के दिन साल में एक बार गिर्राज महाराज को अरोगा जाता है छप्पन भोग
गोवर्धन। शास्त्र व विद्वान पण्डितों के अनुसार छप्पन भोग साल में केवल एक बार अरोगा जाता है। बही गिर्राज तलहटी रविबार को गिर्राज प्रभु को छप्पन भोग अरोगा गया। गोवर्धन गिर्राज धाम मंे आये दिन अरोगे जा रहे छप्पन भोग को लेकर कुछ पण्डितो के बीच चर्चा का बिषय बना हुआ है। और पण्डितों का मानना है कि छप्पन भोग केवल देवों के देव श्री गिर्राज महाराज को अरोगा जाता है वह भी साल में एक बार कार्तिक माह में दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन अरोगा जाता है। लेकिन इस कलयुग में तो लोग प्रत्येक देवी देवता को छप्पन भोग अरोग रहे है। चाहे देवी हो या फिर हनुमान. भोले नरसिंह सभी को श्रद्वालु भक्त छप्पन भोग अरोग रहे है। अपने आप को भगवान का बडा सेवाभाबी मानकर अपने आप को बडा सौभाग्यशाली मानते है। वही पण्डित केशवाचार्य गौस्वामी की माने तो श्रद्वालु भक्तों द्वारा आये दिन अरोगे जा रहे छप्पन भोग से गिर्राज महाराज की प्रतिष्ठा पर कुठारघात हो रहा है। क्योकि शास्त्र में छप्पन भोग केवल गिर्राज महाराज को ही अरोगा गया है। बही गिर्राज धाम में रविवार को आगरा जोन के पुलिस महानिरिक्षक सुनील गुप्ता गिर्राज प्रभु के दर्शन करने गोवर्धन आये जिसकी अगवानी में दानीघाटी मंदिर के निकट आन्योर परिक्रमा मार्ग तिराहे पर लगे कुछ पुलिस कर्मी व होमगार्ड गिर्राज तलहटी में कराये जा छप्पन भोग कमेटी के लोगों की गाड़ी को परिक्रमा मार्ग में जाने से रोका तभी गाडी में बेठी महिला व कुछ युबको ने गाडी से उतरकर होमगार्ड की धुनाई कर डाली।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS