शिकायतों का निस्तारण तत्काल हो कोई शिकायत लंबित न रहे- जिलाधिकारी

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में छाता तहसील के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने आज प्राप्त 190 शिकायतों में से 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर शेष को सम्बन्धित अधिकारियों को हस्तगत कराते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक दशा में इन शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह में कर कृत कार्यवाही से उन्हें अवगत करायेें। उन्होंने पूर्व में लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की और कहा कि कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित नहीं रहनी चाहिये यदि किन्ही कारणों वश शिकायत के निस्तारण में कठिनाई आ रही हो तो वे उनके संज्ञान में लाकर शिकायत का निस्तारण तत्काल करायें। यदि कोई भी शिकायत बिना किसी कारण के लंबित रहती है तो इसके लिये सम्बन्धित अधिकारी को जिम्मेदार मानकर विभागीय कार्यवाही की जायेगी। 

उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत कत्र्ता के पास जाकर उसकी समस्या को सुनें तथा गुणवत्ता के आधार पर उसका निस्तारण करें तथा कृत कार्यवाही की प्रति भी उसे उपलब्ध करायें जिससे वह सन्तुष्ट हो सके और उसे इधर उधर न भटकना पडे़। बैठक के उपरान्त जिलाधिकारी ने छाता ब्लाॅक का भी सघन निरीक्षण किया प्रत्येक पटल पर जाकर किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti