मथुरा। श्री सत्य साई शिक्षा एवं ग्राम्य विकास संस्थान मथुरा द्वारा ग्राम महौली में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा निवृत्त जिलाजज भूदेव सिंह के करकमलों द्वारा साई बाबा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता कर रहें यादराम सिंह राणा ने पत्रकार सीपी सिकरवार, पन्नालाल उपेन्द्र, डा0 अनिल भाटी व राजेश भाटी आदि का माल्यार्पण कर एवं राधाकृष्ण की फोटों तथा अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। संचालन कर रहें जगदीश प्रसाद गौतम ने बताया कि कार्यक्रम राष्ट्रीय महिला आयोग के सौजन्य से हो रहा हैं। उन्होंने अपनी दो कविताओं द्वारा दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, कन्या भू्रण हत्या के बारे में कानूनी जानकारी दी। मुख्यातिथि पूर्व जिलाजज भूदेव सिंह ने 25 वर्ष के अपनी सेवा के अनुभव बताकर अधिकारों के प्रति जागरूक किया। अन्य वक्ताओं में पन्नालाल गौतम, अनिल भाटी, राजेश भाटी, चैधरी मुख्त्यार सिंह आदि थे। इस अवसर पर एक नाटिका का भी मंचन किया गया।





