मथुरा। शिक्षा मित्र अब सांसदों का घेराब कर अपनी नौकरी बहारी की मांग करेंगे तथा प्रदेश के हर जनपद से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेज एनसीटीई राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के दोहरे रवैय्ये का विरोध किया जाएगा। उप्र. दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष खेमचंद गौड़ द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार शिक्षामित्रों की समस्याओं का निदान कराने व एनसीटीई के दोहरे रवैय्ये के खिलाफ प्रदेश के सभी जनपदेां में शिक्षामित्र भाजपाई सांसदों का घेराब कर उन्हें प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप अपनी नौकरी बहाली की मांग करेंगे।





