मथुरा। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा प्रदेश के शिक्षामित्रों को टेट से छूट देने की घोषणा के बाद अब शिक्षामित्र सर्वोच्च न्यायालय में गुहार कर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देंगे। आज आदर्श शिक्षा मित्र वैलफेयर एसोसिएशन जनपद मथुरा की डैम्पीयर नगर स्थित लाल स्कूल में हुई बैठक में अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दुष्यन्त सारस्वत ने कहा कि एनसीटीई ने 25 अगस्त2010 से पूर्व नियत रूप से कार्य कर रहे शिक्षामित्रों को टेट से मुक्त रखने का आदेश जारी कर दिया है। अब शिक्षा मित्र एसोसिएशन उच्चत्तम न्यायालय में विशेष अनुग्रह याचिका दायर कर शिक्षा मित्रों की नौकरी बहाली और उन्हें सहायक अध्यापक माने जाने की गुहार करेंगे। बैठक में राधाकांत कटारा, मुकेश उपाध्याय, हाकिम सिंह, पंकज निषाद, मोहन सिंह, शाजिद अहमद, नवीन शर्मा, जमीर खांन, रास बिहारी उपाध्याय, भावना सिंह, सोहन पहलवान, ब्रजेश कुमारी शर्मा, लक्ष्मी यादव, रेखा राजपूत, सुमनलता शर्मा, संगीता, आदि सहित बड़ी संख्या में शिक्षा मि़त्र मौजूद रहे।





