मथुरा। ाहाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षामित्रों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिनों-दिन शिक्षामित्रों का आंदोलन रंग लेता जा रहा है। इसी के चलते कस्बा व देहात के शिक्षामित्रों ने मंगलवार को विद्यालय जाने से परहेज किया और विद्यालयो पर ताले जड़ दिये।
प्राथमिक विद्यालय नगला श्यौबा में शिक्षामित्रों ने शिक्षण कार्य कराने से परहेज किया और सामूहिक रूप से विद्यालय पर ताला जड़ दिया। बाद में प्रधानाचार्य सुमन गौतम के हस्तक्षेप से विद्यालय को खुलवाकर शिक्षण कार्य कराया गया। इस मौके पर शिक्षामित्र संघ गोवर्धन ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार चैधरी ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षामित्र काफी दबाव और तनाव में हैं और सरकार से शिक्षामित्रों के हित में निर्णय लेने की अपेक्षा है। नगला श्यौबा में ताला बंदी के दौरान वेदवीर सिंह, विनोद सिंह, टीकम सिंह, राजेश चैधरी, सरोज कुमारी, लक्ष्मी, मीनेश, पूजा चैधरी, चंद्रकला, बबीता कुंतल, आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर सौंख के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में प्रधानाचार्य के देरी से आने पर शिक्षामित्रों ने ताला जड़ दिया और विद्यालय का शिक्षण कार्य बंद करा दिया। थोड़ी देर बाद आयीं प्रधानाचार्य सीमा वर्मा ने आकर के विद्यालय खुलवाया। जबकि सामने चल रहे प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में शिक्षण कार्य सुचारू चल रहा था। इस बारे में श्रीमती वर्मा ने बताया कि बस में कुछ खराबी आने के कारण वह लेट हो गयी।





