शिक्षिकाओ ने डीएम से की विद्यालय से न हटाये जाने की मांग

मथुरा। प्राथमिक विद्यालय बाकलपुर व चन्द्रनगर में तैनात शिक्षिकाओं ने उन्हे विद्यालय से हटाने के लिए बाध्य करने को लेकर एक शिकायती मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया है। शिक्षिकाओ का कहना है कि उनके अथक प्रयासो की वजह से ही दोनो ही विद्यालय ए ग्रेड की श्रेणी में आये है। इसके बाद ही इन विद्यालयो को माडल स्कूल के रूप में चयनित किया गया है। अलावा इसके बाकलपुर के विद्यालय को आदर्श स्कूल में शामिल करते हुये वहां के प्रधानाचार्य को पुरस्कृत भी किया गया। इसके बावजूद भी शिक्षा अधिकारी उनकी योग्यता व लगनशीलता को नजरन्दाज कर उन्हें विद्यालय से हटाये जाने के लिए उन्हे बाध्य कर रहे है। शिक्षिकाओ का कहना है कि अधिकारी चन्द्रनगर के विद्यालय को अंगे्रजी माध्यम के अनुसार किये जाने के कारण ऐसा कर रह है जबकि वे शिक्षिकायें न केवल सभी शैक्षिक योग्यतायें रखती है बल्कि अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने में भी सक्षम है। 

प्राथमिक विद्यालय बाकलपुर में तैनात शिक्षिका श्रीमती रंजना श्रीवास्तव, श्रीमती संजू, श्रीमती मालिनी कुलश्रेष्ठ, श्रीमती अंजना राना तथा चन्द्र नगर विद्यालय में कार्यरत रश्मि वर्मा व श्रीमती पुष्पा रानी ने अपने हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र में जिलाधिकारी से उनके तैनाती स्थल पर ही यथावत रहने दिये जाने की मांग की है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti