शिविर में किया श्रमदान

मथुरा। राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन सभी स्वयंसेवकों ने सर्वप्रथम प्रभातफेरी निकाली, तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में निर्माणाधीन स्वामी विवेकानंद पार्क में श्रमदान किया जिसका नेतृत्व डा. अखिलेश यादव एवं कार्यक्रम अधिकारी शशिकांत कुलश्रेष्ठ ने संयुक्त रूपसे किया। दोपहर बाद मंडलीय उपशिक्षा निदेशक आगरा मण्डल आगरा आरपी शर्मा ने शिविर का निरीक्षण किया। बौद्धिक सत्र में श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर के इतिहास प्रवक्ता डा. राकेश चतुर्वेदी ने स्वयंसेवकों को जीवनपयोगी एवं देशभक्ति से संबंधित बातें बतायीं। सायंकाल स्वयंसेवकों ने अधिग्रहीत बस्ती में कैंडिल मार्च किया। इस दौरान ग्रुप लीडर विकास, श्रीनाथ अमरनाथ, नारायण सिंह, हरदेश कुमार आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti