ज्ञानदीप में सुन्दर कांड का सस्वर पाठ
गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप शिक्षा भारती परिसर में विद्यालय की शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र छात्राओं तथा बड़ी संख्या में नगर के प्रमुख नागरिकों ने कड़कडाती शीत लहर के मध्य सुन्दर कान्ड के सस्वर पाठ द्वारा भक्ति - भावनाओं की अभिव्यक्ति की। धार्मिक अनुष्ठान का प्रारंभ आकाशवाणी के पूर्व उद्घोषक राधा विहारी गोस्वामी द्वारा शास्त्रीय विधि विधान पूर्वक पूजा - अर्चना के साथ हुआ और ज्ञानदीप के प्रशासनिक अधिकारी आशीश भाटिया तथा श्रीमती निधि भाटिया ने हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
सुन्दर कान्ड के समापन पर ज्ञानदीप के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया तथा श्रीमती प्रेमा भाटिया नें आरती उतारी और अन्त में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर भागवत विद्वान डा0 मनोज मोहन शास्त्री, यामिनी रमण आचार्य रमेश कुमार शर्मा एडवोकेट, राधा मोहन पाराशर, देवेन्द्र गुप्ता एडवोकेट, डा0 मनोज अग्रवाल, विजय अग्रवाल शोरावाला, सी0 पी0 सिकरवार, उपेन्द्र त्रिपाठी, विनोद कुमार सेठी, श्रीमती रश्मि अग्रवाल आदि उपस्थित थे।





