शुद्धमन से रोगियों की सेवा यज्ञ के समानः सुतीक्ष्णदास

मथुरा। ब्रज चिकित्सा संस्थान द्वारा आयोजित 38वें निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श सेवा सप्ताह के समापन समारोह पर अपने आर्शीवचन प्रदान करते हुए सुदामी कुटी वंृंदावन के महंत सुतीक्ष्णदास महाराज ने कहा कि शुद्ध मन से रोगियों की सेवा करना एक सुंदर यज्ञ करने के समान है। इस महान यज्ञ में मेरा पूर्ण आशीर्वाद समाहित है। समारोह का दीप प्रज्जवलन करते हुए मुम्बई के प्रमुख समाजसेवी व उद्योगपति अमरीशचंद अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न रंगों से ग्रसित रोगियों को सूक्ष्म शुल्क पर पूर्ण स्वस्थ करना अपने आप में एक मानव सेवा है इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है मैं इस मानव सेवा रूपी चिकित्सालय के संचालन के लिए एक लाख एक हजार एक सौ ग्याहर रुपये की सूक्ष्म राशि भेंट करता हूं। समारोह के विशिष्ट अतिथि मथुरा-वृंदावन के विधयक प्रदीप माथुर ने कहा कि विगत 37 वर्षो से जनता की सज्जा में मैं विधयक निध् िसे एक वैण्टीलेकर मशीना के लिए पांच लाख रुपया प्रदान करने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि बसेरा गु्रप वृंदावन के चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल व सपा नेता डा. अशोक अग्रवाल ने कहा कि हम इस अस्पताल से लम्बे अर्से से जुड़े है और इसकी सेवा कार्यो से बहुत ही प्रभावित है इसमें किसी भी प्रकार की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता करने हुए मुम्बई से पधरे प्रमुख समाजसेवी व मैक्स मोबाइल के चेयरमैन चै. रमनलाल अग्रवाल ने कहा कि समाज द्वारा मथुरा में अनेकों उत्कृष्ट कार्यो में इस अस्पताल द्वारा किये गये कार्यो से वह बहुत ही प्रभावित है साथ ही इस अस्पताल की सेवा में वह एक लाख एक हजार एक सौ ग्यारह प्रदान करता हूं। समारोह में अतिथिगणों का स्वागत नरेंद्र अग्रवाल, विश्वनाथ अग्रवाल, गोविंद खांड वाले, प्रदीप अग्रवाल, राकेश, प्रदीप आदि थे


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti