वृन्दावन। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि पूर्व में 5-6 महीने पहले तक सम्पूर्ण मनीपाडा क्षेत्र में पेयजल की 30 वर्षाें से भारी समस्या थी। उसका निदान 5-6 महीने पूर्व मेरे द्वारा स्वयं सम्पूर्ण मनीपाडा क्षेत्र में क्षेत्रीय जनता को पीने के लिए शुद्व पेयजल उपलब कराया गया है। इसके साथ ही पूर्व में ही मनीपाडा क्षेत्र के आस-पास कई गलियों में पालिकाध्यक्ष ने पानी की सम्पूर्ण मनीपाडा, गबदुआ गली, डा0 विजय शर्मा वाली गली, कुम्हार पाडा, ठाकुर गली एवं मोर भवन तक पानी की नई पाईप लाइन डाली गई है। जो कि यह पाईप लाइन जुगल घाट से डाल कर मनीपाडा के आस-पास के सम्पूर्ण क्षेत्रों में पेयजल मुहैया करा रही है। वर्तमान में वृन्दावन नगर के सम्पूर्ण क्षेत्रों एवं वार्डों में शुद्व पेयजल की आपूर्ति नगर पालिका परिषद वृन्दावन द्वारा की जा रही है एवं कुछ स्थानों पर पानी की लाइन डालने का कार्य प्रगति पर है। साथ ही नगर के सभी सरकारी हैण्डपंपों की मरम्मत एवं लीकेजों का कार्य भी जलकल विभाग द्वारा कराया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि मैने अपने चुनावी शपथपत्र में घोषणा की थी कि नगर की जनता को शुद्व पेयजल उपलब कराउगां, उसी क्रम में मेरे द्वारा गोकुल बैराज से आने वाले दूषित पेयजलापूर्ति को रोककर, नगर की जनता को नवीन नलकूपों का निर्माण कराकर शुद्वजल आपूर्ति करायी। वार्ड अध्यक्ष सुनील गौतम बंटी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से उपरोक्त क्षेत्र पेयजलापूर्ति जैसी परेशानियों से आयेदिन गुजरते रहते है, और गर्मी जैसे मौसम में तो कापफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम के अथक प्रयासों से उपरोक्त क्षेत्रों में जो पानी की पाइपलाइन डाली गई, इसके लिए पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम बााई के पात्र हैं।





