मथुरा। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक रोशन बिहार कालौनी में वल्देव रोड पर हुई। बैठक में मुख्य रूप से मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष सहाब सिंह धनगर राष्ट्रीय उपाघ्यक्ष डा. सीएम धनगर, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव भूपेन्द्र कुमार धनगर ने कहा कि जनपद में होने वाले पंचायत चुनाव का निष्पक्षता से होना आवश्यक है जिला प्रशासन को भी चुनाव के लिए सभी नियमों का पालन करते हुए आरक्षण तय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी जिला पंचायत चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेगी तथा प्रत्येक वार्ड से अपना उम्मीदरवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव की सफलता के लिए संगठन का मजबूत होना आवश्यक है उन्होंने कार्यकर्ताओं से सपा, बसपा, भाजपा और रालोद जैसे राजनैतिक दलों से सावधान रहनें की अपील की। यह र्पािर्टयां हमेशा ही शोषित समाज का शोषण करती रही है लेकिन अब शोषित समाज को पूरी ताकत के साथ आगामी चुनाव में अपनी ताकत का एहसास करातें हुए अपना परचम लहराना होगा। प्रधान महासचिव भूपेन्द्र कुमार धनगर ने कहा कि चुनावों में अपनी दावेदाराी प्रस्तुत करने वाले कार्यकर्ता वायोडाटा जिलाध्यक्ष को भेज दें। जिससें आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रत्याशी तय कर घोषणा की जा सकें। इससें पूर्व सभी नेताओं का कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बेठक में हरीओम धनगर, श्याम बिहारी धनगर, नेमसिंह प्रजापति, रवीन्द्र कुमार धनगर, नारायण सिंह धनगर, राकेश सक्सैना, शिखा गोस्वामी, अमर सिंह धनगर, देवेन्द्र धनगर, राजेश दिवाकर, गैदालाल धनगर, प्रेमचन्द्र धनगर, सुरेश प्रकाश माहौर आदि उपस्थित थे।





