शौच को गई महिला की गला दबाकर हत्या

मथुरा। थाना वृन्दावन की रिपोर्टिंग चैकी जैत के गाॅव आझई में आज प्रातः शौच को गई महिला की अज्ञात बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की शिनाख्त कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की रिपोर्टिंग चैकी जैत क्षेत्र के गाॅव आझई निवासी 22 विनीता आज प्रातः घर से शौच के लिए गई थी। रास्ते में अज्ञात युवकों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को वहीं पड़ा छोड़कर भाग गये। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतका विनीता के शव को कब्जें में कर पंचनामें की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। बताया जाता है कि महिला की बलात्कार के बाद हत्या कराने की आशंका व्यक्त की जा रही हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti