श्रद्धालुओं से भरे टैम्पो को बस ने रौंदा

महिला श्रद्धालु सहित दो की मौत

एक महिला की हालत गंभीर, आधा दर्जन चुटैल

मथुरा। बरसाना से गोवर्धन जा रहे तीथछयात्रियों से भरे एक टैम्पो में बस ने टक्कर मार दी जिससे ड्राइवर और एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गयी तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी वहीं कई लोगों को चोटें आयी हैं। हादसा इतना भयंकर था कि बस से टक्कर के बाद टैम्पो बुरी क्षतिग्रस्त हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार बरसाना-गोवर्धन रोड स्थित बंबे के निकट आज तेजगति से आती एक बस ने जयपुर से आये श्रद्धालुओं से भरे टैम्पो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे टैम्पो पलट गया और उसमें बैठी सवारियां उसमें बुरी तरह दब गयीं। इस हादसे में टैम्पो चालक और महिला श्रद्धालु शकुंतला पत्नी सूर्यप्रकाश शर्मा निवासी वैशाली जयपुर की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की चीखपुकार सुनकर वहां आये लोगों ने घायलां को टैम्पो से निकाला और उपचार के लिये भेजा। इस हादसे में शशि भूषण पत्नी राजीव भूषण निवासी वैशली नगर जयपुर गंभीर रूप से घायल हुयी हैं जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुयी है। वहीं इस हादसे में कई और लोग घायल हुये हैं जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिये भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक टैम्पो चालक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी। घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। बताते हैं कि जयपुर से आये सभी श्रद्धालु यहां आयोजित किसी सत्संग में भाग लेने आ रहे थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti