श्रम विभाग की लापरवाही से अधिकांश मजदूरों को नहीं मिलता योजनाओं का लाभ

फैक्ट्री संचालक कर रहे मजदूरों का शोषण

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा मजदूरों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ श्रम विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते मजदूरों को नहीं मिल पा रहा है। जनपद के अधिकांश मजूदर समाजवादी पार्टी द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं से बंचित है। इसकी मुख्य वजह श्रम विभाग द्वारा सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार में कमी है। यह बात समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष राकेश गौड़ ने कही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा मजूदरों के हितों की रक्षा के लिए मजदूर सभा कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि यदि मजदूरों का शोषण किया गया तो मजदूर सभा ऐसे अधिकारियों की सूची प्रदेश सरकार को भेजेगी। उन्होंने कहा है कि जनपद में चल रही अधिकांश फैक्ट्रियों के मजदूरों का फैक्ट्री संचालकों द्वारा शोषण किया जा रहा है। श्रम विभाग में फैक्ट्री में अधिकांश मजदूरों के रजिस्ट्रेशन नहीं किये गये है। फैक्ट्री संचालकों द्वारा मजदूरों का प्रोविडेन्ट फन्ड पीएफ नहीं काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की दुकानों पर बालश्रमिक कार्य कर रहे है लेकिन विभाग द्वारा ऐसे दुकानदारों के खिलाफ भी कोई कार्यवाही आज तक नहीं की गई है। बिग बाजार में तमाम ऐसी कम्पनियां है जहां छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने की उम्र में मजदूरी कर रहे है लेकिन दुकानदारों की सांठ गांठ के चलते श्रम विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस तरफ नहीं है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti