सावन के प्रथम सोमवार को रंगेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब
मथुरा। श्रावण मास के आज प्रथम सोमवार पर ब्रज के शिव मंदिरों पर बम-बम भोले की गूंज सुनाई पडत्री। भगवान श्रीकृष्ण कन्हैया की जन्मस्थली में आज श्रावण मास का प्रथम सोमवार अपूर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। शिवालयों पर प्रातःकाल से शिवभक्तों की भीड़ पूजा-अर्चना और आस्था के साथ मंदिरों पर मौजूद थी।
आज से श्रावण मास के सोमवारों का व्रत भी महिलायें और पुरूष करते हैं। श्रावण मास को पवित्र महीना माना जाता है और श्रावण के सोमवार का महत्व भी अलग है। मथुरा के प्रसिद्ध भूतेश्वर महादेव, गर्तेश्वर महादेव, नीलकंठेश्वर महादेव, गोकुरणनाथ, रंगेश्वर के अलावा सभी छोटे-बड़े शिवालयों पर आज भगवान शिव की भक्ति में श्रद्धालु पूजा और जलाभिषेक करते देखे गये। शिव मंदिरों पर सायंकाल के समय आकर्षक रोशनी और सजावट भी की गयी। भक्तों ने दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्रावण के इस प्रथम सोमवार पर संपूर्ण ब्रजमण्डल में पूजा-अर्चना, व्रत का कार्यक्रम चलता रहा। गोकुल, दाऊजी, बरसाना, नंदगांव, गोवर्धन, वृन्दावन, राधाकुण्ड सहित ब्रज के सभी तीर्थस्थलों पर श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं का तांता था। गोवर्धन के चकलेश्वर मंदिर पर भी आज सुबह से ही भगवान शिव की पूजा करने वाले भक्तों की भारी भीड़ लगी रही।
वहीं वृन्दावन के मंदिरों में भक्तों ने अपने अराध्य देव की पूजा अर्चना की। मंदिरों में महिला व पुरूषों व बच्चों का सुबह से ही तांता लगा रहा। दोपहर तक मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ती देखी गयी। लाभ अर्जित करेंगे।
शहर के विभिन्न मंदिरों में फूल बंगले आदि का आयोजन भी किया गया है। शिव भक्तों ने भांग, धतूरा, विल्व पत्त चढ़ाकर भगवान की पूजा अर्चना की। कुछ लोगों ने भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक किया। सुबह से ही शहर के छोटे बड़े मंदिरों में पूजा अर्चना करने वाले लोगों की भीड़ देखी गयी। शहर रंगेश्वर मंदिर पर आज सुबह से ही शिवभक्तों का सैलाब उमड़ता रहा।






Related Items
गोवर्धन, एक जीवंत पर्वत जिसने आकाश को थाम लिया...
ऋषि पुलस्त्य के श्राप से तिल-तिल छोटा हो रहा है गोवर्धन पर्वत
घर पर ऐसे करें गोवर्धन पूजा