सोने-चांदी के हिण्डोलों में बिराजेंगे प्रभु द्वारिकानाथ
मथुरा। मंदिर द्वारिकाधीश में आज श्रावण मास की शुरूआत के साथ ही ठाकुर द्वारिकानाथ आज भोग संध्या आरती में सोने-चांदी के हिण्डोलों में बिराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। आज सोने, चांदी के हिण्डोलों के दर्शन के लिए काफी समय से श्रद्धालु इंतजार में थे, प्रभू की छवि देखकर श्रद्धालु प्रभु की भक्ति में डूब गए। श्रावण मास की शुरूआत के साथ ही द्वारिकाधीश मंदिर में विविध मनोरथ आयोजित होने शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में 10 अगस्त को एकादशी के दिन फूलों का हिण्डोला होगा। द्वारिकाधीश मंदिर के राकेश तिवारी ने बताया कि पूरे श्रावण मास में भगवान के विविध दर्शनों का आयोजन होगा।





